सरसों का तेल के ये अध्बुध फायदे जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

डेस्क। अक्सर आपने देखा होगा ज्यादातर खानों में सरसों के ही तेल का ही इस्तेमाल किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह तेल सिर्फ भोजन बनाने तक ही सीमित नहीं है। यह तेल शरीर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं से निजात दिला सकता है। क्योंकि सरसों के तेल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 वसायुक्त अम्ल की मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा इस तेल से बने खानों का स्वाद और तेलों के मुकाबले काफी अलग होता है, और शरीर को कई तरह से फायदा भी पहुंचाता है। भारत के लोग सरसों का तेल खाने में ही नहीं बल्कि बालों में लगाने से लेकर त्वचा, ज्वाइंट, मांसपेशियों और दिल के रोगों के इलाज में भी किया जाता है। आयुर्वेद ने इसे दवाई की श्रेणी दिया है। जी हां आज हम आपको अपनी खबर में बताएंगे कि सरसों तेल के क्या-क्या लाभ होते हैं।


ये खबर भी पढ़े: अगर आपको भी परेशान करने लग गई हैं बहरेपन की समस्या, तो इन योगासन की लें मदद...





सरसों तेल के फायदे…


-आयुर्वेद की माने तो सरसों का तेल इस्तेमाल करने से त्वचा को आराम मिलता है. इसके अलावा इस तेल में विटामिन ई की मात्रा भी पाई जाती है। सोने से पहले सरसों का तेल नाभि पर लगाए, इससे होंठ फटने की समस्या तो दूर रहती ही है साथ ही होंठ खूबसूरत भी दिखने लगते है। इसके अलावा नाभि पर सरसों का तेल लगाने से पेट दर्दज और पाचन संबंधी प्रॉबल्म भी दूर रहती है। इसके अलावा इससे आंखों की जलन, खुजली और सूखापन भी ठीक हो जाता है।





-सरसों का तेल जोड़ों के दर्द और कमर के दर्द में भी काफी फायदा देता है। इसके अलावा सरसों का तेल खाने से शरीर के अंदरूनी जख्म को भी फायदा मिलता है।


-आयुर्वेद की माने तो इस तेल शरीर में एंटी बैक्टिरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल होता है। यानी कि इसका इस्तेमाल करने से अंदरुनी और बाहरी इंफेक्शन से लड़ने में मददगार साबित होता है।





-दांतों की तकलीफ में सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से फायदा होता है, साथ ही दांत पहले से अधिक मजबूत हो जाते हैं।


-यह बालों की जड़ों को पोषण देकर रक्तसंचार बढ़ाता है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। इसमें ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं।


-आयुर्वेद की माने तो सरसों का तेल अस्थमा की बीमारी में इस्तेमाल करने से लोगों को इस बीमारी से लड़ने में मदद मिलता है। इसके अलावा इस तेल में मैग्नीशियम की भी मात्रा पाई जाती है।